🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राज्‍यपाल का न्‍योता राहुल ने कबूल किया, लेकिन हेलीकॉप्‍टर की पेशकश ठुकराई

नई दिल्‍ली: अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों में असंतोष की बात कहने वाले राहुल गांधी वहां का दौरा करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने कश्‍मीर में हिंसा की आशंका व्‍यक्‍त की थी. इस पर जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने उनको और विपक्षी नेताओं को सूबे के हालात को देखने के लिए आमंत्रित किया था. राज्‍यपाल ने कहा था कि कश्‍मीर के हालात एकदम शांत हैं और वहां पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है. राज्‍यपाल ने ये तक कहा था कि कश्‍मीर के अमन-चैन को देखने के लिए यदि राहुल गांधी आना चाहें तो वह हेलीकॉप्‍टर भेजने तक को तैयार हैं.
उसी का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्‍यपाल महोदय, मैं और विपक्षी नेताओं का डेलीगेशन आपके अनुरोध पर जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख आएंगे. हमें किसी हेलीकॉप्‍टर की जरूरत नहीं है लेकिन कृपया यह सुनिश्चित कीजिए कि हम स्‍वतंत्रतापूर्वक वहां की यात्रा कर सकें और मुख्‍यधारा के नेताओं के साथ स्‍थानीय नागरिकों और वहां तैनात सैनिकों से मिल सकें.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar