🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से युवती की मौत...

बिलासपुर। नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई 16 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हाे गई। जानकारी के अनुसार युवती ने जब तार में गीले कपड़े डाले, तो अचानक तार में करंट आ गया और करंट लगने से युवती की मृत्यु हो गई।

तखतपुर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पोड़ीकला में रहने वाली कल्याणी मानिकपुरी आज सुबह नहाने के बाद गीले कपड़े को घर में कपड़े सुखाने लगी, उसने तार में जैसे ही गीले कपड़े डाले तो वह तार में आये करंट की चपेट में आ गई, और तड़पने लगी।

घर के लोग दौड़कर पहुंचे। वे कुछ कर पाते इससे पहले युवती की सांसें थम चुकी थी। कपड़े सुखाने के लिए बिजली के खंभे से तार बांध दिया था, जिसके चलते उसमे करंट आ गयाज़ और युवती की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar