🔴 BREAKING NEWS
Loading...

BJP नेता के घर चल रहा था जुआ, रंगे हाथ पकड़ाए 16 जुआरी

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद में पुलिस ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भाजपा नेता शिखरमल चोपड़ा के घर पर छापा मार 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3 लाख 27 हजार और 24 मोबाइल जब्त किए हैं.

एसपी नीमच तुषारकान्त विद्यार्थी ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाजपा नेता शिखरमल चोपड़ा के घर जुआ चल रहा है. जिस पर स्पेशल टीम ने रेड मारकर कार्रवाई की. कार्रवाई में भाजपा नेता शिखरमल चोपड़ा भी पकडाया है. इस कार्रवाई में और भी कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं.

इस कार्रवाही के बाद जावद सहित के सट्टे का‍रोबारियों में हडकंप मच गया और कई नीमच से पलायान कर गए. गिरफ्तार आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस के पास कई बड़े बीजेपी नेताओं के फोन आये. लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी.

एसपी विद्यार्थी ने बताया की इस कार्रवाई में भाजपा नेता शिखर मल चोपड़ा, शशिकांत, दुर्गाशंकर, ब्रिजेश, अशोक, ईदरिश, अुर्जन, अब्‍दुल वहीद, मोहम्‍मद हनीफ, दीपक, संदीप, गुणवंत, दीपक, मुकेश, पियुष और मदनलाल को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar