🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दाह संस्कार के समय मृत युवक ने खोलीं आंखें, मांगा पानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर्स (Doctor) ने एक 28 वर्षीय युवक को मृत (Died) घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन उसके शव (Dead Body) को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर मौजूद सभी लोगों के हाथ-पांव सूज गए। बताया गया कि मृत युवक ने करीब चार घंटे बाद अचानक से आंख खोली और इशारे में पानी (Water) मांगा। इसके बाद उसने कप भर पानी पिया और दोबारा से उसी अवस्था में लेट गया। यह सब देखने के बाद वहां पर हड़कंप जैसा माहौल बन गया, जिसके बाद उसके परिजन आनन-फानन में उसे बलरामपुर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे फिर से मृत घोषित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक अमीनाबाद के कल्लन की लाट निवासी संजय (28) पुत्र गुरुप्रसाद की तबीयत खराब थी। उसे क्लीनिक पर दिखाया। जहां डॉक्टरों ने पीलिया बताया। चार-पांच दिन इलाज किया। मगर फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उसे शनिवार को नक्खास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौसेरी बहन रजनी के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे भर्ती संजय को रविवार सुबह छह बजे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर आ गए। यहां रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था। मोहल्लेवालों की भीड़ लग जुटी थी। साथ ही, दाह संस्कार की तैयारी हो गई थीं। अर्थी तैयार हो गई थी। सुबह 10 बजे के करीब अचानक उसके शरीर में हरकत हुई। थोड़ी देर में आंख खोली। यह देखकर मौजूद भीड़ घबरा गई। संजय ने थोड़ी ही देर में पानी के लिए इशारा किया। घर से एक कप पानी लाकर पिलाया गया। संजय के जीवित होने पर घर के लोग लेकर उसे बलरामपुर अस्पताल भागे। यहां इमरजेंसी में 11:10 पर लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने यहां संजय को मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar