🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नरसिम्हा राव और भूपेन्द्र यादव पर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान शर्मनाक घटना, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पर पार्टी मुख्यालय में एक शख्स ने जूता फेंक दिया। यह घटना आज उस समय हुई जब वह पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यालय के कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। जूता फेंकने वाले शख्स का के पास से मिले विजिटिंग कार्ड में आरोपित शख्स का नाम डॉ शक्ति भार्गव लिखा है। वह कानपुर का रहने वाला है और पेशे से एक सर्जन बताया जा रहा है।
भाजपा मुख्यालय में आज प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव और पार्टी महासचिव व राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यादव ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के एक बयान की तीखी आलोचना करते हुए पलटवार किया।
इसके ठीक बाद नरसिम्हा राव भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर उठ रहे कुछ सवालों पर पार्टी का पक्ष रखना शुरू किया। इस बीच, संवाददाता सम्मेलन में मौजूद शक्ति भार्गव नामक शख्स ने दोनों नेताओं की ओर जूता उछाल दिया। हालांकि नरसिम्हा राव को जूता नहीं लगा और वह उनके बगल में जाकर गिर गया।
इससे पहले 06 जून, 2011 को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी पर भी राजस्थान के रहने वाले एक शख्स ने जूता फेंका था। 07 मार्च, 2009 को कांग्रेस के नेता और तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर भी जरनैल सिंह नामक एक पत्रकार ने जूता फेंक कर सिख दंगों के मामले में विरोध जताया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सबसे ज्यादा इस तरह के हमले हुए हैं। केजरीवाल को तमाचा मारने से लेकर उन पर मिर्ची पाउडर तक फेंका गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar