🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आखिरी बॉल तक पति विराट को चियर कर थीं अनुष्का, स्टेडियम में कुछ ऐसा था अंदाज

बेंगलुरू. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी पारी (34 गेंद पर 70 रन) के बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को उसके घर पर 5 विकेट से मात दे दी। जहां एक और मैदान में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने थे। वहीं, स्टैंड्स में विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा उन्हें चीयर करने पहुंची थीं। बता दें कि अनुष्का 1 मई को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस खास दिन को विराट के साथ मनाने के लिए उन्होंने एक हफ्ते का ब्रेक लिया है।शादी के बाद विराट का ये पहला आईपीएल सीजन हैं। ऐसे में उनकी वाइफ और लेडी लक अनुष्का को जब भी मौका मिलता है वह स्टेडियम में उन्हें चियर करने पहुंचती हैं। कल के मैच में भी अनुष्का शर्मा RCB के लिए तालियां बजा रही थीं। इस हाई स्कोरिंग मैच में भले ही जीत चेन्नई सुरकिंग्स की हुई लेकिन, अनुष्का ने अपनी टीम की हार के बावजूद मैच को पूरा इंजॉय किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने एबी डिविलियर्स(68) और क्विंटन डि कॉक(53) की आतिशी पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई ने 19.4 ओवर में पांच विकेट रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए।   
 अपने बर्थडे से पहले ही अनुष्का ने एक हफ्ते की लंबी छुट्टी ली है। बर्थडे के पूरा दिन अनुष्का अपने पति विराट के साथ बंगलुरु में रहेंगी। विराट ने अनुष्का के लिए एक रोमांटिक लंच भी तैयारी की है। शादी की तरह इस लंच में अनुष्का और विराट का पूरा परिवार भी उनके साथ मौजूद हो सकता है। विराट का परिवार इस दिन दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचेगा। इस दिन रात 8 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी-मुंबई इंडियन्स का मैच है। इस मैच में भी अनुष्का आरसीबी की टीम को चीयर करने के लिए फिर स्टेडियम जाएंगी।   
अनुष्का इससे पहले भी किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (11 अप्रैल) के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली को चीयर करने पहुंची थीं। अनुष्का शादी से पहले भी विराट को चीयर करने आती थीं।  2015 में आईपीएल 8 के मैच के दौरान विराट ने मैच का एक नियम तक तोड़ दिया था। दरअसल  दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी के मैच के दौरान बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद विराट पवेलियन लौट गए। कुछ ही मिनटों बाद विराट वीआइपी बॉक्स में अनुष्का के साथ नजर आए। ऐसे में विराट ने IPL के कोड ऑफ कंडक्‍ट का उल्‍लंघन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar