🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सज गया सोनम का घर, मां ने ऐसे कराई तैयारियां

मुंबई सोनम कपूर की शादी की पुष्टि अभी तक भले ही न हुई हो, लेकिन रोज आ रही नई-नई खबरें इस खबर को पुख्ता कर रही हैं. आपको बता दें कि सोनम का घर अब सज चुका है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें उनकी मम्मी सुनीता कपूर सभी इंतजाम को देखते हुए और दूसरों को सलाह देते हुए नजर आ रही हैं.
कब है शादी
सूत्रों के मुताबिक सोनम की शादी 8 मई को है.
कहां होगी शादी

सोनम-आनंद की शादी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हैरिटेज हवेली में होगी. एक्ट्रेस की शादी में 3 बड़े फंक्शन होंगे. जिनमें मेहंदी, संगीत और शादी शामिल हैं. ये तीनों ही इवेंट अलग-अलग जगह होंगे.

खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी सोनम की बेस्ट फ्रेंड संयुक्ता नायर के फाइव स्टार होटल, द लीला में होगी. फराह खान संगीत फंक्शन को कोरियोग्राफ करेंगी. संगीत में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देंगे.
जाह्नवी इस गाने पर करेंगी डांस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम की कजिन जाह्नवी श्रीदेवी के हिट गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' और 'किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की' पर संगीत सेरेमनी में डांस करने वाली हैं.

अर्जुन-रणवीर भी लगाएंगे ठुमके

रणवीर और अर्जुन 'माइ नेम इज लखन' गाने पर डांस कर सकते हैं. ये तो सभी जानते हैं कि रणवीर और अर्जुन की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. दोनों ने साथ में 'गुंडे' फिल्म में काम किया है.

नहीं छपेगा वेडिंग कार्ड

सोनम की शादी में वेडिंग कार्ड नहीं छपेंगे. कार्ड ना छापने का फैसला खुद सोनम का है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और आनंद कागज के संरक्षण में विश्वास रखते हैं. उनका मानना है कि शादी के कार्ड में कागज की बहुत बर्बादी होगी. इसलिए उन्होंने अपने परिवार को वेडिंग कार्ड न छपवाने के लिए कहा है. इसकी जगह उन्होंने ई-इंवाइट तैयार करवाया है, जिसे सबको भेजा जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar