🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आधी रात फोन के नेटवर्क से परेशान हुए बिग बी, बोले- मोबाइल कंपनी जाग जाए

नई दिल्ली महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' की तैयारी में जुटे हैं हाल ही में इस फिल्म के लिए उन्होंने एक गाना शूट किया. लेकिन शूटिंग के दौरान बीती रात अमिताभ बच्चन के फोन का नेटवर्क गायब हो गया. इस बात की जानकारी बिग बी ने ट्विटर पर दी. उन्होंने लिखा कि मोबाइल कैरियर प्लीज जाग जाएं. कुछ भी चल नहीं कर रहा है.  ओए वोडाफोन, सारे मैसेज फेल हो रहे हैं. दिखाई तो 4G रहा है लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा है जी...
थोड़ी देर बाद बिग बी के फोन का नेटवर्क काम करने लगा तो उन्होंने दोबारा ट्वीट किया. चलो, सुन ली, सुन ली. वोडाफोन ने हमारी सुन ली. संदेश जाने लगे हैं.थोड़ी देर बाद बिग बी के फोन का नेटवर्क काम करने लगा तो उन्होंने दोबारा ट्वीट किया. चलो, सुन ली, सुन ली. वोडाफोन ने हमारी सुन ली. संदेश जाने लगे हैं.
इन दिनों बिग बी एक गाने की रिकॉडिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने बीमार होने के बावजूद अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए एक और गीत गाया. दिग्गज अभिनेता ने स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर साझा की. बिग बी ने ट्वीट किया, "संगीत की दुनिया कोई सीमा और आराम नहीं जानती, देर तक काम करना और चिकित्सा भी नहीं जानती. '102 नॉट आउट' एक गीत है. प्रोडक्शन किस तरह नॉन सिंगर को इस तरह गाने दे सकता है.
'102 नॉट आउट' में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अमिताभ का किरदार 102 वर्षीय पिता का है, जबकि ऋषि उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में होंगे. यह फिल्म चार मई को रिलीज होगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar