🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अस्त पड़ा बुध, बिगाड़ सकता है अर्थव्यवस्था

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 21.02.18 चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग स्लेटी, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय घनाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से आर्थिक सफलता मिलती है।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक सफलता हेतु दुर्गा मंदिर में मशरूम चढ़ाएं।


मेष: मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशानी होगी।


वृष: कार्य सफल होंगे। स्टूडैंट्स की नए सब्जेक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे। 


मिथुन: ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन होगा। आर्थिक सावधानी बरतें।


कर्क: मन में निराशा रहेगी। अस्वस्थ रहेंगे। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। 


सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। अधिक क्रोध से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। 


कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मित्रों से मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवाद होने के योग हैं।


तुला: लाभ होने से प्रसन्नता होगी। आय वृद्धि होगी। मित्रों पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।


वृश्चिक: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं।


धनु: नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।


मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान के गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।


कुंभ: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। 


मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संंदेश मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar