🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अलविदा चांदनी- ऐश्वर्या, हेमामालिनी समेत कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे

मुंबई बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा. बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा. मंगलवार देर रात से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है. मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं, यहां दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे.
जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने सेलिब्रेशन क्लब पहुंचीं.
 सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.
 संजय कपूर, अक्षय खन्ना, हेमा मालिनी भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे.
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.
फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अपने परिवार के साथ सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे.
 फिल्म अभिनेत्री तब्बू, निर्देशक सुभाष घई सेलिब्रेशन क्लब पहुंचीं.
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे.
फराह खान, सोनम कपूर सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे.
बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर ने कहा कि मीडिया का काम सवाल पूछना है. इस समय श्रीदेवी का परिवार काफी दुख में है, हमें उनका साथ देना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar