🔴 BREAKING NEWS
Loading...

साल का आखरी बुधवार, किसके लिए लाएगा आर्थिक सुधार

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 27.12.17 चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय शुभप्रदाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से आर्थिक सुधार होता है।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक सुधार हेतु हरे कपड़े में मिश्री बांधकर किसी कन्या को दान करें।


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा व जूनियर्स हाथ बंटाएंगे।। स्टूडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।


वृष: इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।


मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।


कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।


सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के संकेत हैं। बहसबाजी के संकेत हैं।


कन्या: असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।


तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 


वृश्चिक: थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने में खुशी मिलेगी। 


धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के लंबित मसले हल होंगे।


मकर: छुटपुट झगड़े सूझबूझ से हल होंगे। बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। 


कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। करीबी दोस्त से झगडे़ निपटेंगे। 


मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar