🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मंगल ने छोड़ा हस्त नक्षत्र का साथ, किसे मंगलवार आएगा रास

आज का शुभाशुभ: मंगलवार, दी॰ 21.11.17, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, शुभरंग गुलाबी, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक।
आज का विशेष उपाय: भाग्योदय के लिए देवी मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय सुखप्रदाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से सुख प्राप्त होते हैं।

मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगे।

वृष: उत्साह बढ़ेगा व सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिजनैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।

मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी। 

सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। मित्रों संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 

कन्या: आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का स्थायी सोर्स बनेगा।

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।

धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन संतुलित रहेगा। 

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भागदौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कर कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।  

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar