🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शनि का केतु के नक्षत्र में वास, किसके जीवन में होगा बदलाव

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 11.11.17 चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल प्रातः 9.00 सुबह 10.30 तक।

आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय शरण्याय नमः ॥ इस शनि मंत्र से ग्रहों के दुष्प्रभाव से सुरक्षा मिलती है।

आज का विशेष उपाय: मुश्किलों से बचने के लिए काले शिवलिंग पर तेल का दीपक करें।

मेष: स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेनेदेन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 

वृष: कार्यक्षेत्र में प्रैशर बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं जाएगा। समय मौज में बीतेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।  

मिथुन: सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अल्टरनेटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।

कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होंगे। टैंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक श्रम वश थकान रहेगी। व्यवसाय में उतारचढ़ाव रहेगा।

सिंह: यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय विस्तार होगा। पार्टनर संग डेट पर जाएंगे।

कन्या: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडैंट्स की करियर एजुकैशन की समस्या हल होंगी।

तुला: आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे। 

वृश्चिक: करियर हेतु चिंतित रहेंगे। सहकर्मी असहयोग करेंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। परिस्थितियां जल्द पक्ष में होंगी। 

धनु: व्यावसायिक समस्या का समाधान होगा। दांपत्य सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ मिलेगा। बिजैनस प्लान बनाएंगे। 

मकर: रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्सनल परेशानियां दूर होंगी। उत्तम धनलाभ होगा। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।

कुंभ: प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। कॉन्फिडैंस में कमी आएगी। कार्य शैली लाभकारी रहेगी। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।

मीन: आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटना क्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोग पार्टी करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar