🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गुजरात चुनाव: कांग्रेस आज तय कर सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली: कांग्रेस नेतृत्व द्वारा गुजरात विधानसभा के 9 और 14 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में विचार-विमर्श कर संभावित उम्मीदवारों को अंतिम मंजूरी दिए जाने की संभावना है। यह विचार-विमर्श आज शाम पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में किए जाने की संभावना है।
पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की प्रमुख कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं तथा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कुछ शीर्ष महासचिव इसके सचिव हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राज्य के पहले चरण में 89 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुछ उम्मीदवारों के नाम पर पिछले हफ्ते सप्ताह हुई बैठक में चर्चा कर ली थी किंतु किसी नाम की घोषणा नहीं की गई।

सूत्रों ने कहा कि 182 सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों के बारे में कल की बैठक में चर्चा होगी किन्तु पार्टी हो सकता है कि सभी के नामों की घोषणा न करे। गुजरात में दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 14 नवंबर से ही शुरू हो गई तथा पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव के साथ 18 दिसंबर को होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar