🔴 BREAKING NEWS
Loading...

वास्तु के ये टिप्स बढ़ा सकते हैं पति-पत्नी में प्यार

अधिकांश लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दांपत्य जीवन असहज है। जिस वहज से उनके बीच चीजें बिगड़ती जाती है। पति-पत्नी में तकरार और अविश्वास आज-कल लगभग हर गृहस्थी में प्रवेश करता जा रहा है। वास्तव में लोग सुखी दांपत्य के तीन प्रमुख सूत्रों को भूलते जा रहे हैं जो हैं आदर, विश्वास और प्रेम। जिन में से खुशहाल जीवन जीने के लिए जिंदगी में प्यार होना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर पति-पत्नी के बीच का ये प्यार कम होने लगे या दोनों में दूरियां बढ़ने लगे तो इसमें बहुत बड़ा हाथ वास्तु का भी हो सकता है। 

घर में कुछ चीजों की लोकेशन होना दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। वास्तु के हिसाब से अगर आप इन दोषों को दूर करेंगे तो कपल्स में अटूट प्यार का रिश्ता बने सकता है। आईए जानें कैसे-

बैडरूम में दो सुंदर गमले रखें, इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और बैडरूम में सिर्फ लकड़ी का रेग्यूलर शेप का ही बेड रखें। ये दंपति की टैंशन को कम करता है।
कमरे को हमेशा सजाकर रखें और प्यार बढ़ाने के लिए सिरेमिक की बनी विंड चाइम्स का प्रयोग करें।
बैडरूम में प्रकाश व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे पलंग पर सीधा प्रकाश न पड़े। प्रकाश पीछे या बांई ओर से आना चाहिए।
बैडरूम में भूलकर भी शीशा ना रखें। वास्तु के अनुसार यह गलतफहमियों और झगड़ों को बढ़ाता है। अगर है भी तो रात को इसे कपड़े से ढककर रखना चाहिए।
बैडरूम में इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि तकिए, कुशन और कलाकृतियों हों तो वो जोड़े में हों। रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए हो सके तो कमरे में क्रिस्टल का जोड़ा रखें।
कुछ लोग डबल बेड पर डबल बेडशीट बिछा देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार डबल बेड पर सिर्फ सिंगल बेडशीट ही बिछानी चाहिए, इससे पति-पत्नी में सामंजस्य बढ़ता है और उनके रिश्तों में सकारात्मकता आती है।
ध्यान रखें की बैडरूम में किसी तरह की धूल-मिट्टी ना हो। अगर बैडरूम में धूल मिट्टी होगी तो आपका रिलेशनशिप भी मंद और थकावट भरा होगा। इसलिए कोशिश करें कि बैडरूम में चीजे साफ चमकती हुई और तरोताजा हों।
बेड के अंदर बर्तन, किताबें, टूटा सामान, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाइयां इत्यादि न रखें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar