🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शनि-बुध का धनु में साथ, किसकी समस्याओं का होगा नाश

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 25.11.17, चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।

–– ADVERTISEMENT ––



आज का विशेष उपाय: समस्याओं से मुक्ति हेतु नारियल पर मौली बांधकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय वज्रदेहाय नमः॥ इस शुक्र शनि मंत्र से शरीर सुडौल बनता है।

मेष: आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी। उपकरणों से चोट लगेगी।

वृष: मन में असंतोष की भावना आएगी। स्टूडैंट्स को योग्यता के आधार पर परिणाम मिलेंगे। शाम में दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

मिथुन: परिवार की असहमति से गृहक्लेश होगा। परिजनों को ठेस पहुंचेगी। अपमानित होने के योग हैं। सेहत पर नैगेटिव प्रभाव पड़ेगा।

कर्क: लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

सिंह: सांसारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। बड़े आर्थिक मुनाफे के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। पेट की समस्या सताएगी। 

कन्या: प्रयासों से सफल रहेंगे। आध्यात्मिक शक्तियों को खोजने का प्रयास करेंगे। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। चापलूस भीतरघात करेंगे।

तुला: जोखिमपूर्ण सौदे में नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय टालेंगे। यात्रा में समस्या होगी। नई परियोजनाओं हेतु समय अनुचित है।

वृश्चिक: नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी। वित्तीय निवेश में सफल रहेंगे। अग्रज से प्रेम मिलेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।

धनु: व्यवसाय परिवर्तन के योग हैं। ऋण प्राप्ति में सफल रहेंगे। वित्तीय निवेश हेतु रिस्क उठाएंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

मकर: परिस्थितियों वश परिणाम मिलेंगे। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। बुजुर्गों से मदद मिलेगी। पारिवारिक उत्सव सम्पन्न होगा।

कुंभ: नई परियोजनाएं असफल रहेंगी। वित्तीय निवेश में घाटा होगा। निवेश करने से बचें। अपमान का सामना करना पड़ेगा सवधान रहें।

मीन: सामाजिक कलह के योग हैं। पारिवारिक प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। यात्रा से संबंधित मसले हल होंगे। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar