🔴 BREAKING NEWS
Loading...

श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश के चलते टॉस काफी देरी से हुआ। टॉस से पहले ही लंच ब्रेक भी हो चुका है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। सुबह कुछ देर बारिश नहीं हुई, लेकिन टॉस से थोड़ी देर पहले ही बारिश शुरू हुई और मैदान को कवर्स से ढकना पड़ा। बीच में बारिश रुकी, लेकिन कुछ ही देर में फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश से मैदान काफी गीला हो गया है, हालांकि ग्राउंडस्टाफ इसे सुखाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।मैच से पहले कोलकाता में लगातार दो दिन बारिश हुई। हालांकि आज सुबह से बारिश नहीं हुई थी। मौसम विभाग की माने तो मैच के पहले तीन दिन बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
श्रीलंका के लिए ये सीरीज आसान नहीं होगी, हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।
भारत की बात करें तो श्रीलंका को यहां अभी भी अपनी पहली टेस्ट जीत का इंतजार है। श्रीलंका ने भारत में 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 ड्रॉ और 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतः के.एल. राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डिसिल्वा, दिनेश चांदीमल, एंजलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दाशुन शनाका, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, रंगना हेराथ, विश्व फर्नांडो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar