🔴 BREAKING NEWS
Loading...

धीरे-धीरे दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु', जानें कलेक्शन

नई दिल्ली: अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना रही है. इस फिल्म ने रिलीज के शुरूआती दिनों में 16.56 करोड़ की कमाई कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म एक हफ्ते में करीब 19 करोड़ की कमाई कर लेगी.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. इस फिल्म ने पहले दिन 2.87 करोड़, दूसरे दिन 4.61 करोड़, तीसरे दिन 5.39 करोड़, चौथे दिन 1.84 करोड़ और पांचवे दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म 16.56 करोड़ कमा चुकी है.
 फिल्म की इस कमाई से पूरी टीम काफी खुश है. विद्या बालन ने इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया था जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ता दिख रहा है. इस फिल्म में विद्या बालन एक बार फिर आरजे की भूमिका में नजर आई्ं हैं. इससे पहले वो 'लगे रहो मुन्नाभाई' में भी ये किरदार निभा चुकी हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़ों से तो साफ है कि है दर्शकों को विद्या आरजे की भूमिका में काफी पसंद हैं.

इस फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी हैं. विद्या के अलावा इस फिल्म में मानव कौल, नेहा धूपिया और आरजे मलिश्का मुख्य भूमिका में हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar