🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 नवंबर 2017)

मेष (Aries): आज का दिन मिश्रित फलदायी है। शरीर में थकान, आलस्य और मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। 
वृषभ (Taurus) : आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद मिलेगा। आज किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। 
मिथुन (Gemini): आज भाईयों से लाभ होगा। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा और आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। 
कर्क (Cancer): दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें यश प्राप्त होगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से समय बीतेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से छोटे सहकर्मियों से लाभ होगा।
सिंह (Leo): आज का दिन आनंद से बीतेगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए अच्छा समय है। मित्रो के साथ मिलन होगा, महिला मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। 
कन्या (Virgo) : शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के कागजात को संभालकर रखिएगा। मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें। 
तुला (Libra): दिन शुभ फलदायी है। भाइयों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और उनके साथ बैठकर घर के बारे में चर्चा हो सकती है। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। 
वृश्चिक (Scorpio): आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों, इसका विशेष ध्यान रखिएगा। शारीरिक परेशानी के साथ मन में निराशा का भाव रहेगा। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। 
धनु (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होगीं। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर महिला मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे। 
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। 
कुंभ (Aquarius): अधिक चिंता करने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविवेकपूर्ण कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। 
मीन (Pisces): दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। कार्य में सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। पिता और बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। मान-सम्मान और पदोन्नति होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar