🔴 BREAKING NEWS
Loading...

IND-NZ पहला मैच कल: न्यूजीलैंड ने भारत में टीम इंडिया से सिर्फ 7 वनडे जीते

नई दिल्ली.इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसके दो कारण है। एक तो विराट कोहली की अगुआई में इंडियन टीम अभी बेहतरीन फॉर्म में है। वहीं, दूसरा कारण न्यूजीलैंड की टीम का वनडे क्रिकेट में भारतीय जमीन पर भारत के खिलाफ अब तक का बेहद कमजोर रिकॉर्ड है। 32 में से 24 मैच इंडिया जीती...
- 1987 से कीवी टीम इंडिया के खिलाफ इंडिया में वनडे खेल रही है। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच यहां 32 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 24 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।
- न्यूजीलैंड को सिर्फ सात में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। टेस्ट खेलने वाली टीमों में भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में इससे खराब रिकॉर्ड सिर्फ जिम्बाब्वे का ही है।
- जिम्बाब्वे ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 19 वनडे खेले हैं, इसमें से उसे सिर्फ तीन में जीत मिली है। 15 में भारत जीता, जबकि एक मैच टाई रहा।
हर सीरीज में भारत जीता

- भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारतीय धरती पर अब तक पांच वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। सभी में भारत ने जीत हासिल की है। भारत ने 1988 में 4-0 से, 1995 में 3-2 से, 1999 में 3-2 से, 2010 में 5-0 से और 2016 में 3-2 से जीत हासिल की है।
विराट बनेंगे साल के टॉप स्कोरर
- भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट को मिलाकर) में 37 मैचों में 1841 रन के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला 33 मैचों में 1985 रन बनाकर पहले और इंग्लैंड के जो रूट 30 मैचों 1841 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।
गंवा दी है नंबर वन रैंकिंग, पहला मैच जीतते ही फिर से बन जाएंगे नंबर वन
- बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ कर नंबर एक बन गई है। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीत लेती है तो वह फिर से टॉप पोजीशन पर आ जाएगी।
रैंकिंग का गणित
- अगर साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश से तीसरा वनडे जीतती है तो भी पहला वनडे जीतते ही भारतीय टीम फिर से नंबर एक बन जाएगी। लेकिन नंबर वन बने रहने के लिए उसे सीरीज 3-0 से जीतनी होगी।
- अगर बांग्लादेश की टीम तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो भारत न्यूजीलैंड से सीरीज 2-1 से जीत कर भी नंबर एक बना रहेगा।
न्यूजीलैंड से सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर : पहला वनडे- मुंबई
25 अक्टूबर : दूसरा वनडे- पुणे
29 अक्टूबर : तीसरा वनडे- कानपुर
01 नवंबर : पहला टी-20- दिल्ली
04 नवंबर : दूसरा टी-20- राजकोट
07 नवंबर : तीसरा टी-20- तिरुवनंतपुरम
नोट : सभी वनडे मैच दोपहर 1:30 से और सभी टी 20 मैच शाम 7:00 बजे शुरू होंगे।
रोहित वनडे में हजार रन के करीब
- रोहित शर्मा इस साल वनडे क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। रोहित के 2017 में 15 वनडे मैचों में 902 रन हैं।
- विराट कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस साल वनडे में 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने 23 मैचों में 1197 रन बनाए हैं।
- रोहित और विराट के बीच इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट ने 2017 में वनडे में 19 मैचों में 983 रन बनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar