🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दिवाली की तस्वीरों में काफी बदली-बदली नजर आईं बच्चन बहू ऐश्वर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ तस्वीरें सामने आईं है जिसमें वह काफी स्लिम नजर आ रही हैं। बीते कुछ महीनों पहले भई उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वह थोड़ी मोटी लग रही थी। 
दरअसल, हाल ही में जलसा में घर की दिवाली पूजा के दौरान ऐश्वर्या की जो फोटो सामने आई उसमें वो अलग अंदाज में नजर आईं। ससुर अमिताभ बच्चन, सास जया बच्चन और पति अभिषेक के साथ वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनकी गोदी में बेटी आराध्या भी थीं। दिवाली पूजा की ये फोटो काफी वायरल हुई।
बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के पिता की मौत हो गई थी। इस वजह से जलसा में बच्चन परिवार ने इस साल कोई दिवाली पार्टी नहीं की। हालांकि बच्चन परिवार ने बेहद सादगी से घर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की।
बता दें कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के यहां होने वाली दिवाली पार्टी काफी मशहूर है। इसमें इंडस्ट्री के नामी सितारों का जमावड़ा लगता है। पार्टी बिग बी के घर जलसा में होती है। हालांकि इस साल वह नहीं हुई।
अमिताभ ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो दिवाली नहीं मनाएंगे। दिवाली का जश्न न मनाने का कारण उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के निधन को बताया जा रहा है। इसी साल मार्च में ऐश्वर्या के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके चलते अमिताभ ने इस साल अपने 75वें जन्मदिन और दिवाली का जश्न न मनाने का फैसला किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar