🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चंद्र पर शनि की नजर, किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 30.10.17, कुंभ राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभरंग हरा, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9:00 तक।
–– ADVERTISEMENT ––

आज का विशेष उपाय: नकारात्मकता से मुक्ति के लिए किसी धर्मस्थल में खीर पूड़ी चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ श्रां चन्द्राय दुष्टदूराय नमः॥ इससे चंद्र की दुष्ट नजर दूर होती है।

मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुड़ेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 

वृष: अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें। 

मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा लें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडैंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा। 

कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।

तुला: लेन-देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफैशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। बिजनैस बढ़िया मुनाफा देगा।

वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडिया दें।

धनु: फाइनैंशियल मामले सैटल होंगे। पैंडिंग वर्क कंप्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें।

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशियल सलाह लें। बिजनैस में मुनाफे के लिए इन्वैस्टमैंट करना लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा जरूर करें।

कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडिया खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल तक छोड़ दें।

मीन: जरूरी मामलात पर राय बनेगी। रोमांटिक प्लान सक्रिय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडिया लिखकर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar