🔴 BREAKING NEWS
Loading...

विधानसभा चुनाव: गुजरात-हिमाचल में BJP बना सकती है सरकार: ओपिनियन पोल

नई दिल्ली. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात में जहां बीजेपी सत्ता बरकरार रख सकती है, तो हिमाचल में कांग्रेस से सत्ता छीन सकती है। इंडिया टुडे ग्रुप के ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात विधानसभा में बीजेपी को सर्वे में 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 57-65 सीटें मिल सकती हैं। हिमाचल में बीजेपी को 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। क्या है सर्वे में...
- सर्वे में बताया गया है कि यदि हार्दिक पटेल कांग्रेस का साथ देते हैं, तो उसकी सीटों का आंकड़ा 62-71 के आसपास हो सकता है। सर्वे 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कराया गया। सर्वे में कुल 18,243 लोगों को शामिल किया गया।
- सर्वे में 58 फीसदी ने बुलेट ट्रेन का समर्थन किया, जबकि 35 फीसदी इसके खिलाफ हैं।
गुजरात: किसे कितनी सीटें मिलेंगी?
कुल सीटें: 182
पार्टी सीटें वोट शेयर
बीजेपी 115-125 48%
कांग्रेस 57-65 38%
कांग्रेस (हार्दिक के समर्थन से) 62-71 40%
हार्दिक समर्थित पार्टी 0-2
अन्य 0-3 12%
गुजरात में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा
- महंगाई - 31% 
- रोजगार - 24% 
- विकास - 16% 
-अन्य - 29%
हिमाचल : सीएम की रेस में कांग्रेस के वीरभद्र ही आगे
- सर्वे के अनुसार हिमाचल में बीजेपी को 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें। अभी हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है।
- सर्वे में 6,936 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें से 31% ने सीएम पद के लिए कांग्रेस के वीरभद्र सिंह को पहली पसंद बताया, जबकि बीजेपी के जेपी नड्‌डा 24 % के साथ दूसरी पसंद पर रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar