🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मंगल ने डाली शनि पर आंख, 3 राशियों की बढ़ेगी धाक

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दी॰ 31.10.17 चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभदिशा अग्न्ये, शुभरंग गुलाबी, शुभकाल शाम 3:00 से शाम 4:30 तक।

आज का महामंत्र: ॥ ॐ मङ्गलाय महाबलपराक्रमाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से पराक्रम में वृद्धि होती है।

आज का विशेष उपाय: आर्थिक सुधार के लिए हनुमान मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं।

मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगे।

वृष: पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। बिजनैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।

मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे।

सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के योग हैं। पुराने मित्र से सोशल मीडिया द्वारा संपर्क होगा। 

कन्या: मन अध्यात्म में लगेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का स्थायी सोर्स बनेगा।

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्तिथि में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।

धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स को अपडेट रखें। स्टाफ पर नजर रखें। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल व दिमाग में संतुलन बैठेगा। 

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। तामझाम से दूर रहेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।
  
मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar