🔴 BREAKING NEWS
Loading...

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (2 अक्टूबर 2017)

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार और व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। वाहन सुख मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

वृषभ (Taurus): आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो संभव है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण निर्मित होगा। पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह देते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था में से उभर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है।

कर्क (Cancer): किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का साथ मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा और क्रोध नियंत्रण।

सिंह (Leo): व्यापार के विस्तार के लिए धन का प्रबंध करने में सफल हो सकते हैं। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थायी संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तनी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगों को आप टाल सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों के पढने-लिखने में एकाग्रता रखनी पडे़गी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे।

मकर (Capricorn): व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपकी अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आपके मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाएंगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius): आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आपके प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में तालमेब बना रहेगा।

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे की प्रवृत्ति से आज आपको आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar