🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आज होगी मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि, आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और उनके सम्मान में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान वायुसेना के विमानों के साथ बंदूकों की सलामी दी जाएगी। अर्जन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके परिवार द्वारा नहीं लाया जाएगा, बल्कि एयर फोर्स के 8 जवान उन्हें लेकर आएंगे। एयरफोर्स के सीनियर रैंक के विंग कमांडर उन्हें सलामी भी देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात से लौटने के बाद सीधे अर्जन सिंह के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पीएम उन्हें अस्पताल में भी मिलने गए थे। पीएम ने उनके लिए वहां पर एक संदेश भी लिखा था। भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में 15 अप्रैल 1919 को जन्मे अर्जन सिंह का शनिवार शाम यहां सेना के रिसर्च एवं रैफरल (आर.आर.) अस्पताल में निधन हो गया।
वह 98 वर्ष के थे और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक आधिकारिक सूचना के अनुसार दिल्ली के भवनों पर सोमवार को राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। एयर मार्शल का आज ही सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान के साथ बराड़ स्क्वेयर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना के प्रमुख थे जिसमें भारत की विजय में वायुसेना का योगदान अतुलनीय माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar