🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे से मुठभेड़ जारी, तीसरा आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलवामा में पिछले 24 घंटों से सुरक्षाबल आतंकियों से मुठभेड़ कर रहे हैं. इस कार्रवाई में जवानों ने आज एक और आतंकी को ढेर कर दिया है.
सोमवार से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर चुके हैं. ये एनकाउंटर पुलवामा के बामनू इलाके में चल रहा है. बताया जा रहा है कि इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.
ये एनकाउंटर सोमवार सुबह शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने तीन नए आतंकियों को अपना निशाना बनाया. जबकि अभी एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है.
इस दौरान गोलीबारी में 10 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है. एनकाउंट के बीच प्रदर्शन कर रहे नौजवान सुरक्षाबलों की गोली का शिकार होने से घायल हो गए. 
बता दें कि जून के आखिर में ही सेना ने कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार किया था. सेना ने घाटी से आतंक का खात्मा करने के लिए 'ऑपरेशन ऑल आउट' तैयार किया है. जिसमें सुरक्षाबलों ने कश्मीर में मौजूद 258 आतंकियों की लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट के आधार पर घाटी से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है.
इस लिस्ट में लश्कर-ए तैयबा , हिजबुल मुजाहिदीन और अल बद्र जैसे संगठनों से जुड़े आतंकी चिन्हित किए गए हैं. खुफिया एजेंसियों ने मिलकर इन आतंकियों की ये सूची तैयार की है. इस लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के 13 जिलों के आतंकी शामिल हैं. इनमें 130 लोकल आतंकी हैं और 128 विदेशी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar