🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बिपिन रावत का बयान- PAK के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा भी कई विकल्प

नई दिल्लीः सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा भी दूसरे प्रभावशाली विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने के बाद वह चौकन्ने हैं। रावत ने कहा, मैं वेट एंड वाच की स्थिति में हूं कि पाकिस्तान वास्तव में सलाहुद्दीन पर लगाम लगाता है कि नहीं। क्योंकि, वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद प्रदर्शन करने के लिए उसने एक कैलेंडर जारी किया है।

'हमारी सेना बर्बर नहीं'
हाल ही में 2 जवानों का सिर कलम और शव को क्षत-विक्षत करने की घटना पर रावत ने कहा, पाकिस्तान सोच रहा है कि वह आसान युद्ध लड़ रहा है और उसे फायदा मिल रहा है। लेकिन, हमारी सेना बर्बर नहीं है। हम सिर जुटाना नहीं चाहते हैं, क्योंकि हम अनुशासित सेना हैं। कश्मीर के मुद्दे पर रावत ने दावा किया कि घाटी में शांति होने के बाद ही चर्चा हो सकती है। सेना अपना काम कर रही है। उन्हाेंने कहा, मैं वहां के लोगों से व्यक्तिगत तौर पर चर्चा करूंगा। वह कश्मीर के युवा नेताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि क्रॉस फायरिंग की जद में कोई मासूम आए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar