🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सना की बिकनी पर बवाल, ट्रोलर्स का सवाल-रमजान में क्यों पहनी भद्दी ड्रेस?

'दंगल' में आमिर की बेटी की रोल में नजर आ चुकीं फातिमा सना शेख अपनी बिकनी फोटोज को लेकर ट्रोलर्स के निशान पर आ गईं हैं.

ट्रोलर्स का कहना है कि फातिमा को अपनी स्विमसूट वाली फोटो रमजान के पवित्र महीने में  शेयर नहीं करनी चाहिए थी.

जहां सना को अपनी बोल्ड फोटो के लिए लोगों की तरह-तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं, वहीं इस मुद्दे पर 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में बिजी कैटरीना कैफ ने भी सना का सपोर्ट किया है.

कटरीना ने कहा,' सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सकरात्मक लोगों की पॉजिटिव राय लेनी चाहिए.नकारात्मकता की बातें करने वालों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.'
सना और कटरीना दोनों ही आमिर की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में साथ नजर आने वाली हैं. खबरों की माने तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी आमिर के पिता की भूमिका निभाने वाले हैं. लेकिन फिलहाल फातिमा माल्टा में हैं और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए शूट कर रही हैं.

आपको बता दें कि सना शेख की बिकनी वाली तस्वीरें अंतर्राष्ट्रीय पुरुष मैगज़ीन 'GQ' के जून इशू के लिए हुए फोटोशूट की हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar