🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बेटे ने की पिटाई, आहत मां ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे द्वारा पीटे जाने से आहत मां ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर रात की है, जिसके बारे में मंगलवार दोपहर को सूचना मिली. मृतका के बड़े बेटे ने मां के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंपा और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बालाघाट ग्रामीण के थाना नवागांव में पदस्थ एएसआई रत्नाम्बर शुक्ल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गोंगलाई रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी.  महिला की पहचान उसके बेटे गौरीशंकर पटेल ने की. आत्महत्या करने के पीछे के कारण के बारे में गौरीशंकर ने बताया कि उसका छोटा भाई अक्सर मां से विवाद करता रहता था. सोमवार को उसने सारी हदें पार करते हुए मनपसंद खाना नहीं मिलने पर मां की पिटाई कर दी. बड़े भाई ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी उसे भी जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद करने लगा. इस बीच मृतका घर से चुपचाप कहीं चली गई. देर रात बड़े बेटे ने मां की गुमशुदगी दर्ज कराई. सुबह पुलिस ने जब ट्रैक पर मिली लाश की शिनाख्त के लिए उसे बुलाया तो उसने मृतका की पहचान अपनी मां के रूप में की.

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू करने के साथ ही फरार बेटे की तलाश शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar