🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जम्मू कश्मीरः घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम, पांच आतंकवादी ढेर

सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप घुसपैठ की एक और कोशिश को विफल करते हुए शुक्रवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान के साथ ही पिछले तीन दिन में विभिन्न सेक्टरों में मार गिराए गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से घाटी में चुपके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की आवाजाही को सैनिकों ने देखा। इसके बाद उरी में गुरुवार से घुसपैठ-रोधी अभियान चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान पांच आतंकवादी मार गिराए गए।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कल बताया था कि सैनिकों ने 24 घंटे के भीतर नियंत्रण रेखा के समीप कई सेक्टरों में सीमा पार से घुसपैठियों को भारत में भेजने की पाकिस्तानी सेना की कई कोशिशों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात आतंकी मारे गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar