🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बाबा रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी

सिर कलम करने वाली टिप्पणी के मामले में रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी

रोहतक
भारत माता की जय नारा लगाने से इनकार करने वालों के खिलाफ पिछले साल की गई एक टिप्पणी को लेकर हरियाणा की एक अदालत ने आज योग गुर रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरीश गोयल ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख तीन अगस्त तय करते हुए रामदेव के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया।

12 मई को अदालत ने रामदेव के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी किया था। मामले में शिकायतकर्ता के वकील ओ.पी. चुग ने बताया, आदेश के अनुसार रामदेव आज एक बार फिर अदालत में पेश होने में नाकाम रहे। कई समन और जमानती वॉरंट जारी करने के बावजूद वह पेश नहीं हुए।
पिछले साल अप्रैल में यहां सद्भावना सम्मेलन में रामदेव ने टिप्पणी की थी कि कानून का राज है नहीं तो वह भारत माता की जय का नारा नहीं लगाने वाले लाखों लोगों का सिर कलम कर चुके होते।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar