🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आज गुजरात दौरे पर मोदी, राजकोट में 8 किमी लंबा रोड शो करेंगे PM

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उनके गृहराज्य गुजरात के राजकोट शहर में प्रस्तावित आठ किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले हैं। मोदी गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे सुबह साबरमती आश्रम पहुंचेंगे जो इस साल अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसके अलावा वह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बता दें इस साल मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है।

3 महीने में दूसरा बड़ा रोड शो करेंगे मोदी
मोदी का गुजरात में यह पिछले तीन माह में दूसरा रोड शो होगा। उन्होंने गत 16 अप्रैल को सूरत में हवाई अड्डे से सर्किट हाऊस तक 12 किमी लंबा रोड शो किया था जिसमें 25000 मोटरसाइकिल की रैली भी शामिल थी। ज्ञातव्य है कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। मोदी का पिछले चार माह में यह चौथा तथा पिछले 11 माह में 10वां गुजरात दौरा होगा। आज शाम लगभग 5 बजे से रोड शो शुरू करेंगे जो शाम साढ़े आठ बजे तक चलेगा। बरसात की संभावना के मद्देनजर सभा के लिए भी वाटरफ्रूफ शामियाने लगाए गए हैं।

18000 से अधिक दिव्यांगों को वितरित करेंगे उपकरण
शाम चार बजे मोदी राजकोट हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। वह रेसकोर्स रोड पर 18000 से अधिक दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।

करीब 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित
शाम को मोदी पेयजल आपूर्ति के मुख्य स्त्रोत आजी डैम-1 जाएंगे जहां हाल में सौनी योजना के तहत नर्मदा नदी का पानी पहुंचा है। वह वहां एक लाख से अधिक लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि मोदी का रोड शो अमूल सर्किल, चुनारावाड चौक, डीलक्स सिनेमा, कैशरे हिंद पुल, हास्पिटल चोक, बहुमाली चौक, जिला पंचायत चौक, किशानपरा और मेयर बंगलो होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगा। मोदी के स्वागत के लिए पूरे शहर को काफी सजाया संवारा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar