🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ईरानी संसद पर बड़ा हमलाः 3 हमलावर अंदर घुसे, लोग बंधक

तेहरान 
ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है। बुधवार को तीन अज्ञात हमलावरों ने संसद पर हमला कर दिया। हमलावर संसद परिसर में घुस गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक गार्ड की मौत और 6 से 8 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की भी खबर है। ईरानी संसद के साथ ही दक्षिणी तेहरान के इमाम खमैनी मकबरे पर हमला किया गया। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।
स्थानीय मीडिया तंसीम के अनुसार ईरानी संसद में घुसे बंदूकधारियों की संख्या तीन हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्रकारों के जोन में अचानक गोलीबारी शुरू हुई थी। तंसीम के रिपोर्टर के मुताबिक सांसदों को संसद हॉल में लॉक कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन हमलावरों ने संसद में हमला किया है। उनमें से दो के पास AK-47 रायफल था। तीसरे शख्स के पास हैंडगन था।
ईरानी सेना ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोलीबारी में मारे गए गार्ड के शव को संसद परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस फायरिंग में करीब आठ और लोग भी घायल हुए हैं। घायलों मे दो विजिटर बताए जा रहे हैं। स्थानीय न्यूज एजेंसी मेहर ने सांसद इलियास हजरती के हवाले से यह जानकारी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar