🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मध्य प्रदेश: PM मोदी बोले, शिवराज अन्य राज्यों को भी भेजें नर्मदा संरक्षण की कार्ययोजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्यप्रदेश में 'नमामि देवी नर्मदे'- नर्मदा सेवा यात्रा के समापन समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए जो कार्ययोजना बनाई है, उसे वे सभी राज्यों को भेजें।
यात्रा के समापन समारोह में शिरकत करने के लिए नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अनूपुपर जिले के अमरकंटक आए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मैंने कार्ययोजना पढ़ी है, इसमें हर किसी के लिए काम है, हर जगह के लिए काम है, ये किताब प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का तरीका बताती है, मुख्यमंत्री इसे सभी राज्यों को भेजें।
उन्होंने इस कार्ययोजना को 'परफेक्ट डॉक्यूमेंट ऑफ फ्यूचर विजन' बताया। नर्मदा के प्रवाह को पौधों का प्रसाद बताते हुए मोदी ने कहा कि नर्मदा संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश ने करोड़ों पौधे लगाने का जो कार्य हाथ में लिया है, उसे आने वाली पीढियां याद करेंगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक साल के बारे में सोचता है, वह अनाज बोता है, और जो कई सालों के बारे में विचार करता है, वह फलदार पौधे लगाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar