🔴 BREAKING NEWS
Loading...

शिवराज बोले, एमपी में भी बलात्कारियों को फांसी दिलाने वाला कानून बनेगा

मध्य प्रदेश के टीकमगढ जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जो भी मासूम बेटियों के साथ दुराचार करेगा, उसको फांसी की सजा दिलाने वाला कानून बनाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस संबंध ने आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में विधेयक पारित कर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजा जाएगा.

शिवराज ने कहा कि 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की फीस अब प्रदेश सरकार भरेगी. मध्य वर्गीय और किसान के बेटे बेटियों की प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस भी शिवराज सरकार भरेगी.

टीमगगढ़ में दो दिवसीय बुन्देलखण्ड सृजन कृषि एव राष्ट्रीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. सीएम ने इस अवसर पर जिले की 200 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया.

सीएम ने क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए हॉकी खेल मैदान में एस्ट्रोटर्फ के लिए मंजूरी दी. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में अब 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की फीस सरकार भरेगी.

उच्च शिक्षा तक समाज के गरीब और वंचित वर्ग की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने किसान के बेटे-बेटियों की प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस भरने की घोषणा की.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar