🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सलमान की एक 'ना' ने बचा लिया कपिल के शो को, जानें कैसे

सुनील ग्रोवर से झगड़े मामले के बाद कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी लगातार गिरती गई और कई विवादों से उनका नाम जुड़ता रहा। शो को बचाने के लिए कपिल ने कई नए कलाकारों को शामिल किया, लेकिन वे सब दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम ही रहे। शो की लगातार गिरती टीआरपी से चैनल ने कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम दे दिया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार चैनल ने कपिल शर्मा को एक महीने का नोटिस दिया था, जिसमें उन्हें अपने सभी साथियों को वापस लाने के लिए कहा था। लेकिन इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो चैनल सलमान खान के शो दस का दम लाकर कपिल शर्मा के शो रिप्लेस करने की सोच रहे थे।
अब खबर है कि अपने बेहद व्यस्त शेड्यूल के चलते सलमान खान ने इस शो से मना कर दिया है। सलमान अभी अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं।इसलिए 'दस का दम' को उन्होंने अगले साल के लिए टाल दिया है।
हालांकि अभी भी शो पर संकट बना हुआ है, लेकिन सलमान खान के 'दस का दम' के लिए हामी नहीं भरने पर हो सकता है कि कपिल शर्मा को कुछ समय और मिल जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar