🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रांची में गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

झारखंड में गर्मी ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोमवार को रांची का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. इंडियन मेटलर्जी डिपार्टमेंट के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 30 मई 1962 और एक मई 1999 में अधिकतम तापमान 43.1  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

डाल्टनगंज सबसे गर्मसोमवार को राजधानी का तापमान जमशेदपुर, चाईबासा और बोकारो से भी अधिक रहा. हालांकि राज्य का सबसे गर्म शहर डाल्टनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा
मौसम विभाग के अनुसार रांची में मई के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होनी चाहिए. यानि सोमवार का तापमान सामान्य  से करीब छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. करीब तीन दिन से रांची का तापमान चालीस पार रहा.

मंगलवार का यह है अनुमानमंगलवार को भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. रांची का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार गुमला, रांची, पलामू, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा में गर्म हवाएं चल सकती हैं.

हो सकती है बारिशवहीं गिरिडीह, मधुपुर और दुमका जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अचानक तेज हवाएं लगभग 65/75 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar